HomeFirozabadबाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा, सुपरवाइजर को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा, सुपरवाइजर को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा, सुपरवाइजर को मारी गोली

क्या लूटेरों के अन्दर नहीं रहा अब पुलिस का खौफ?
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद, टूण्डला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छतरई के पास की घटना में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हुए कि अब दिनदहाड़े दे रहे है लूट जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम। क्या लुटेरों के अंदर नहीं रहा अब पुलिस का खौफ? बता दें कि नौ दिन के अंदर लुटेरों ने दिया लूट की दूसरी घटना को अंजाम। बाइक सवार दो बदमाशों ने वाटर पार्क के सुपरवाइजर को गोली मार दी। सुपरवाइजर को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह झगड़े का मामला लग रहा है। घटना के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है पचोखरा पुलिस के मुताबिक गांव छितरई का रहने वाला आकाश जाटव छितरई गांव के पास बनी सरिया फैक्ट्री में बन रहे वाटर पार्क का सुपरवाइजर है। सुबह आकाश बाइक से निर्माणाधीन वाटर पार्क पर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जानकारी मिलने पर घायल आकाश को गंभीर हालत में टूण्डला के एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा घटना के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि रास्ते में दो व्यक्तियों में झगड़ा हो रहा था। आकाश ने झगड़े में दखल देने की कोशिश की थी। तभी झगड़ा कर रहे लोगों में से किसी ने गोली चला दी जो आकाश को लगी है। आकाश की हालत चिंताजनक बनी है, होश में आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read