Homeबाराबंकीप्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, अस्पताल संचालक पर दर्ज हुआ...

प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, अस्पताल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, अस्पताल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

गोविन्द वर्मा
फतेहपुर, बाराबंकी। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर निजी नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। मृतका के पति ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर लापरवाही करने व मृतका की बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नर्सिंग होम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।मामला फतेहपुर कस्बे के साईं हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़मगढ़ जिले के निवासी जाकिर हुसैन बाराबंकी में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को साईं हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में भर्ती करवाया था।ज़ाकिर का आरोप है कि पत्नी का प्रसव कराने के लिए नर्सिंग होम संचालक ने बाहर के डॉक्टरो को बुलाकर किसी तरह प्रसव कराया लेकिन प्रसव के दौरान ही पत्नी की हालत बिगड़ने पर देर शाम उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी पत्नी की मौत हो गयी। पत्नी की मौत के बाद जाकिर हुसैन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए फतेहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर नर्सिंग होम के डॉक्टरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। ज़ाकिर का आरोप है कि इस नर्सिंग होम मे कोई डॉक्टर नहीं है और केस आने पर बाहर के डॉक्टरो को बुलाया जाता है जिनकी लापरवाही के कारण मरीज की मृत्यु हुई है। ज़ाकिर का कहना है कि नर्सिंग होम स्टाफ ने मृतका की बच्चेदानी भी निकाली थी जिससे उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है तथा जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की बात कह रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read