Homeबाराबंकीनगर पालिका क्षेत्र में राहत कार्य जारी, पम्पिंग सेट लगाकर हो रहा...

नगर पालिका क्षेत्र में राहत कार्य जारी, पम्पिंग सेट लगाकर हो रहा कार्य

नगर पालिका क्षेत्र में राहत कार्य जारी, पम्पिंग सेट लगाकर हो रहा कार्य

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अति वृष्टि से उत्पन्न समस्या के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, पेयजल एवं जल निकासी का कार्य लगातार जारी है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की समस्या से नगर के विभिन्न वार्डों में जलजमाव हो गया था। नगर पालिका द्वारा युद्ध स्तर पर की गई जल निकासी के बाद स्थिति नियंत्रण में है।वर्तमान में वार्ड दशहराबाग, मकदूमपुर, बनवा पल्हरी के आंशिक भाग ही में जल भराव की स्थिति बची हुई है। इसे भी लगातार डिवाटरिंग करके समाप्त किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा कुल 24 स्थानों पर पम्पिंग सेट लगाकर जल निकासी की जा रही है। नगर क्षेत्र में जनसामान्य को 23 मिनी नलकूप एवं 15 बड़े नलकूपों से क्लोरीनेशन युक्त शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पालिका के सभी नलकूप पूर्ण क्षमता के साथ क्रियाशील हैं एवं पेयजलापूर्ति 100 प्रतिशत सुचारू रूप से चल रही है। नगर के प्रभावित क्षेत्रों में 15-15 कर्मचारियों की संसाधनयुक्त टीमें गठित कर सफाई, कूड़ा उठान, डस्टिंग, स्प्रेयिंग, फॉगिंग आदि कार्य कराया जा रहा हैं। प्रत्येक वार्ड में गठित टीम में सफाई कार्मिक की संख्या 10, कीटनाशक छिडकाव करने वाले कार्मिक की संख्या 2, ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान पाउडर मिक्स्ड डस्टिंग कार्य हेतु कार्मिक की संख्या 03 एवम् प्रत्येक वार्ड में 1 नोडल अधिकारी की तैनाती करते हुए सफाई निरीक्षक के माध्यम से नियमित अनुश्रवण भी किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी के मुताबिक पालिका द्वारा तैनात टीमों ने अब तक साफ-सफाई के उपरान्त 52 क्विण्टल ब्लीचिंग पाउडर, 328 क्विण्टल चूना एवं 30 क्विण्टल मैलाथियान पाउडर की डस्टिंग कराई है। उन्होंने बताया कि 5 फागिंग मशीनों द्वारा नगर के प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। जनसामान्य की सुविधा के दृष्टिगत नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें किसी भी समय फोन नम्बर 1533 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read