Homeहरदोईमुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई समीक्षा बैठक

अमित त्रिवेदी
हरदोई। सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्थानों पर शिला फलकम की स्थापना सुनिश्चित की जाए। मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक मानव दिवस सृजित करने के निर्देश दिए। फीडिंग कार्य भी ससमय सुनिश्चित किया जाए। श्रमिकों को आधार आधारित भुगतान किया जाए। लंबित अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। अमृत सरोवरों कार्य मानक के अनुरूप जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बिलग्राम की रहुला ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के कार्य की खराब प्रगति को लेकर एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्गों के किनारे के मुख्य तालाबों का चयन अमृत सरोवर के रूप में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित सभी ग्रामों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण जल्द प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाए। आआईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मामले में शिकायतकर्ता से संवाद कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरविंद सिंह, पीडी डीआरडीए गजेंद्र तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read