HomeJaunpurपौधरोपण करके की गयी विश्व कल्याण की कामना | #TejasToday

पौधरोपण करके की गयी विश्व कल्याण की कामना | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

पौधरोपण करके की गयी विश्व कल्याण की कामना | #TejasToday

पौधरोपण करके की गयी विश्व कल्याण की कामना | #TejasToday

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के प्रांगण में नव वर्ष कैलेंडर के पहले दिन शिक्षकों ने पौधरोपण कर विश्व कल्याण की कामना की। अनुप्रयुक्त सामजिक एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि नव वर्ष में सम्पूर्ण विश्व में खुशहाली आए, इसी कामना के साथ आज पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में कोरोना जैसी बीमारी ने विश्व में अधिसंख्य देशों के जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया।

संकल्प दिवस की तैयारी को लेकर निषाद पार्टी ने की गोष्ठी | #TejasToday

यह वर्ष निश्चित तौर पर जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जनसंचार विभाग के शिक्षक डा. अवध बिहारी सिंह ने कहा कि मानव जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब पर्यावरण संतुलित और सुरक्षित रहेगा। विधि विभाग के शिक्षक डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि नया वर्ष प्रति वर्ष आता है लेकिन यह वर्ष कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम सभी को इस वर्ष स्वास्थ्य के मुद्दे पर और गंभीर होना होगा। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. चन्दन सिंह, पंकज सिंह, प्रमिल यादव आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read