HomeBiharपंचायत समिति सदस्य के पति के निधन पर शोक की लहर

पंचायत समिति सदस्य के पति के निधन पर शोक की लहर

पंचायत समिति सदस्य के पति के निधन पर शोक की लहर

बीडीओ ने दिया 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड के खैरा गांव में बुधवार की शाम अचानक हुए वज्रपात की घटना में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी के पति बबलू सिंह के आकस्मिक निधन की घटना के बाद प्रखण्ड में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रमुख प्रमुख रीना राय, उपप्रमुख नवीन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सह जदयू नेता संजय यादव, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, पूर्व जिला पार्षद नारायण स्वामी मोहन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंजीत रजक, जिला पार्षद सह भाजपा नेता अजित यादव, जिप सदस्य नीतीश राज, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष कैलाश यादव आदि ने मृत पंसस प्रतिनिधि बबलू सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इसके पूर्व बुधवार की देर शाम मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के मिलने के बाद गांव के श्मशान घाट के पास गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्ठि में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर बीडीओ सुनील कुमार चाँद ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं उप प्रमुख नवीन यादव एवं प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय सिंह की मौजूदगी में पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया। वहीं उन्होंने कहा कि मृतक के स्वजन को हर सम्भव सरकारी सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि खैरा गांव निवासी बबलू सिंह बुधवार की शाम स्थानीय चन्द्रदीप बाजार से अपना काम करके लौट रहे थे,घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही बुढ़वादान नामक स्थान पर अचानक हुए वज्रपात की घटना में उनकी मौत हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read