HomeBiharजनसंवाद कार्यक्रम में प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्यायें

जनसंवाद कार्यक्रम में प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्यायें

जनसंवाद कार्यक्रम में प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्यायें

रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रखण्ड में पंचायत स्तर पर जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर पंचायत भवन कौआकोल में एसडीओ अखिलेश कुमार,भूमि सुधार उपसमाहर्ता पारुल प्रिया तथा पकरीबरावां एसडीपीओ की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दरम्यान एसडीओ अखिलेश कुमार ने 14 लोगों की समस्याओं को सुनकर ऑन स्पॉट निष्पादन किया। वहीं पकरीबरावां एसडीपीओ ने पुलिस-पब्लिक मैत्री सम्बन्धों पर चर्चा करते हुए लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील किया। बीडीओ सुनील कुमार चाँद ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय सभी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर सीओ अंजली कुमारी, राजस्व अधिकारी अविनाश कुमार, बीईओ सुशील कुमार, टीभीओ डॉ. हरिशंकर शरण, बीसीओ कुन्दन बर्णवाल, स्थानीय मुखिया नीभा कुमारी समेत विभिन्न सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read