कोईरी एकता मंच ने मनाया शही जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। अमर शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस जिला मुख्यालय के तीन नंबर बस स्टैंड के पास स्थित मौर्या गार्डेन में कोईरी एकता मंच के बैनर तले मनाया गया। जिसका उद्देश्य समाजिक जागरुकता, परस्पर सहयोग एवं शैक्षणिक विकास करना और जगदेव बाबु के अनमोल विचारों को समाज में विस्तृत करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोईरी एकता के नवादा जिलाध्यक्ष अखिलेश उर्फ कटर कुशवाहा ने किया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता व अपनापन होना अति आवश्यक है। कुशवाहा समाज राजनीति और अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज के युवाओं को एक मंच पर आने कि जरूरत है। वही मंच संचालक कर रहे मंच के जिला संरक्षक राज नारायण मेहता उर्फ मेहता जी ने जगदेव बाबू के बचपन के साहसी कार्यों को बतलाते हुए कहा कि वह एक मेधावी छात्र थे। उसके बाद शोषितो वंचितों के लिए हक अधिकार के लिए आजीवन लड़ते रहें। इस शहादत दिवस में अन्य वक्ताओं ने भी शहीद जगदेव बाबू के जीवन संघर्ष को बताया। इस मौके पर कोईरी एकता मंच (भारत) के जिला उपाध्यक्ष संजय मेहता, जिला सचिव मुकेश मेहता, विकास कुमार, अमरजीत कुमार, तनोज कुमार, सचिन कुमार, बिपिन कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, मुरारी कुमार, इंजी. नवीन मेहता, सतीश कुमार, गोरेलाल कुशवाहा, रंजय कुमार, लक्की कुमार, कुणाल सिंह, अरुंजय कुमार, कमलेश कुमार, आशुतोष मेहता, गौतम कुमार, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, पंकज मेहता सहित मंच के प्रखंड स्तरीय प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संरक्षक कोषाध्यक्ष और सचिव शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










