पट्टी मण्डल में वोटर चेतना महाअभियान का बैठक हुआ सम्पन्न
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पट्टी मंडल में वोटर चेतना महा अभियान का कार्यक्रम ब्लाक सभागार पट्टी में शिवकुमार वर्मा पट्टी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं पट्टी मंडल प्रभारी पूनम इंसान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया, उक्त कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा पट्टी नगर पंचायत के सभी सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, पट्टी मंडल प्रभारी ने मतदाताओं के एक-एक मत को मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा समायोजित करने, तथा जो वर्तमान में उक्त क्षेत्र मे नहीं रहते हैं उनका नाम विलोपित करना तथा त्रुटि पूर्ण नाम को संशोधित करने के लिए निवेदित किया। पवन सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव के लिए राष्ट्र के निर्माण तथा विश्व में अपनी अग्रणी पहचान बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम का संचालन पट्टी मंडल महामंत्री रामचरित्र वर्मा ने किया तथा शिवकुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष ने आए हुए पदाधिकारी एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, पूर्व जिलामंत्री डा. केएल विश्वकर्मा, पूर्व सभासद रमेश चंद्र सोनी, जगन्नाथ सिंह, फूलचंद मौर्य, सभासद सत्य प्रकाश जायसवाल, संतोष पुष्पाकर, गौरव श्रीवास्तव, शीतल सरोज, कुलदीप तिवारी, अमर बहादुर यादव, महेंद्र यादव, नरेंद्र तिवारी, विशाल सिंह, मनोज खंडेलवाल मामा, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















