राज ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के नहर के पास स्थित राज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित राज कालेज आफ फार्मेसी में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन हुआ जिसका संचालन फार्मेसी काउंसिल आफ इण्डिया ने किया। राज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस बाबतपुर के अन्तर्गत संचालित राज कालेज आफ फार्मेसी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें कालेज के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर फार्मेसी काउंसिल आफ इण्डिया के अध्यक्ष डा0 मोन्टू पटेल ने विभिन्न कालेजों को एक मंच पर आमंत्रित किया जिसमें राज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस व राज कालेज आफ फार्मेसी ने प्रतिभाग किया। रैली को संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह (पूर्व विधान परिषद सदस्य गाजीपुर) व कालेज के निदेशक डा0 राहुल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली स्थल के लिये रवाना किया तथा मतदाता जागरूकता रैली में कालेज के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली बाबतपुर के आस पास के गांवों में होते हुए जनता को जागरूक करते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंचा।
कार्यक्रम का संचालन डा0 विशाल अग्रहरी, विवेक प्रकाश दूबे व धन्यवाद ज्ञापन डा0 सोमेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर अंकित सिंह, नवीन सिंह, नन्द किशोर पाण्डेय, हुब लाल पटेल, शनि जायसवाल, राहुल पटेल, प्रशान्त मिश्रा, डी0के0 शर्मा, महेश तिवारी, डा0 राजकुमार यादव, डा0 रेशमी दास, सन्तोष पाण्डेय, विनोद कुमार, लखेन्द्र पटेल, निखिल सिंह, दिपेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, गणेश सिंह, प्रवीण पाठक, भावना मौर्या, प्रियंका पाण्डेय, राशिद जमाल, शैलजा सिंह, विवेक सिंह, प्रवीन राय, राकेश वर्मा, राजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














