यूके रॉयल अवार्ड से नवाजी गयी पिंक रिक्शा चालक आरती

यूके रॉयल अवार्ड से नवाजी गयी पिंक रिक्शा चालक आरती

डीएम की अभिनव पहल पर पिंक रिक्शा की सारथी बनी थीं 5 महिलाएं
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की 5 महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराकर अभिनव पहल की थी। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 5 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को शहर की सड़कों पर पिंक आटो का सारथी बनने का अवसर मिला था। बहराइच के रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट द्वारा यू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ा गया है।
आगा ख़ान फाउण्डेशन से जुड़ी हुई आरती को ज़िला प्रशासन की ओर से 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत ई-रिक्शा मिला था। जहां तक बात की जाय यू.के. रॉयल अवार्ड की तो इसके लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था। ई-रिक्शा चालक आरती का चयन ’अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ अवॉर्ड के लिए हुआ है। कार्यक्रम के लिए लन्दन आने जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट द्वारा आरती को सहयोग किया गया। आगा ख़ान फाउण्डेशन की सी.ई.ओ. टिनी साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सीमा शुक्ला ने कार्यक्रम में आरती के साथ प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के उपरान्त आरती सहित अन्य प्रतिभागियों के विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रिक्शा चालक आरती को यू.के. रॉयल अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है। आरती को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। उन्हें विश्वास है, जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलम्बन की राह चुनकर नई इबारत लिखने का संकल्प लेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent