HomeVaranasi'यातायात नियमों का पालन करते हुये हेलमेट लगाना जरूरी है' के प्रति...

‘यातायात नियमों का पालन करते हुये हेलमेट लगाना जरूरी है’ के प्रति स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

‘यातायात नियमों का पालन करते हुये हेलमेट लगाना जरूरी है’ के प्रति स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठें दिन स्वयंसेवकों को शारीरिक शिक्षा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव ने योगाभ्यास कराया। तत्पश्चात जागरूकता रैली सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण से संबंधित महाविद्यालय के राजा तालाब परिसर से निकालकर ग्रामसभा कचनार पंचायत भवन तक गई लोगों को जागरूक किया गया। वहां पंचायत भवन पर कचनार ग्रामसभा की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने स्वयंसेवकों का स्वागत करके उत्साहवर्धन किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने जीटी रोड राजा तालाब बिना हेलमेट के चल रहे यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डा. अखिलानन्द सिंह तथा डॉ अर्चना सिंह ने किया। बौद्धिक परिचर्चा में पर्यावरण शिक्षा में विद्यालय की भूमिका विषय पर डॉ0 अभय शर्मा ने व्याख्यान दिया। डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने साइबर अपराधों पर कंप्यूटर की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ0 अर्चना सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कंचन वर्मा सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read