शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का एक अहम साधन है: हफीज

शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का एक अहम साधन है: हफीज

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। शिक्षा का बच्चों के व्यक्तित्व के निर्माण पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता है। शिक्षा बच्चों को उनके व्यक्तित्व का विकास करने में सक्षम बनाती है। एक मजबूत व्यक्तित्व बच्चे को बढ़ने और भीड़ से अलग दिखने के लिए प्रेरित करता है, इसलिए एक आदर्श व्यक्तित्व विकसित करने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। बृहस्पतिवार को गौराचौकी कस्बे में नवनिर्मित एएस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि हफीज मलिक सपा नेता ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है जिसमें शिक्षक द्वारा बच्चों का शिक्षा के माध्यम से चहुंमुखी विकास होता है। ऐसे में इस पिछड़े क्षेत्र में जो संसाधनों से युक्त इस विद्यालय का आगामी सत्र से संचालित होने पर मुख्य अतिथित्व का दायित्व विद्यालय के प्रबन्धक फिरोज खान एवं चिंटू खान द्वारा प्राप्त कराया गया है, यह एक पुनीत कार्य है।
युवा कांग्रेस नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि विद्यालय, समाज में शिक्षा संस्कार, संस्कृति का वह केन्द्र है जो बालक के जीवन का निर्धारण करता है। ऐसे में इस पिछड़े क्षेत्र में जो यह पुनीत कार्य की अलख जगाई जा रही है, निश्चित रूप से यह विद्यालय आगे चलकर क्षेत्र का एक आदर्श विद्यालय बनेगा। विद्यालय के प्रबंधक फिरोज खान और सह प्रबंधक पत्रकार चिंटू खान ने मुख्य अतिथि सहित गणमान्य व्यक्तियों के अलावा पत्रकार साथियों को अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्या आँचल सोनी ने लोगों का आभार व्यक्त कर विद्यालय संबंधित सुविधाओं के बारे में चर्चा किया। कार्यक्रम को राजेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पत्रकार रंजीत शुक्ला, गब्बर चौधरी, अजय तिवारी, डा. अहमद, बब्बू गल्ला वाले, मोहम्मद अजीज, बालकिशन यादव, विजय यादव, प्रबंधक दशरथ यादव, रेहान रजा शाह, डा. प्रमोद दुबे, डा. प्रभाकर पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA