HomeBiharग्रामीणों ने महिला को किया ज़ख्मी, हजारों की सम्पत्ति छीना

ग्रामीणों ने महिला को किया ज़ख्मी, हजारों की सम्पत्ति छीना

ग्रामीणों ने महिला को किया ज़ख्मी, हजारों की सम्पत्ति छीना

अरविंद कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोझ पर गांव में ग्रामीणों द्वारा महिला के साथ मारपीट कर छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि पोझ पर ग्रामीण मुन्नीलाल चौहान की पत्नी सरिता देवी घर के आंगन काम कर रही थी कि बच्चों की लड़ाई के बहाना कर ग्रामीण कृष्ण चौहान, श्याम सुंदर चौहान, मिथिलेश चौहान सहित अन्य लोग घर घुसकर मारपीट कर ज़ख्मी कर मेरे कान का बाली, 8 हजार 5 सौ रुपए सहित घर का कई सामग्री क्षतिग्रस्त व लेकर चले गए। शोर गुल सुनकर दौड़ते ग्रामीनों को देखकर सभी लोग भाग खड़ा हुए। पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त ग्रामीण उनके साथ बार—बार मारपीट कर प्रताड़ित करता है और जान से मारने की धमकी देता है। वहीं मंगलवार की देर शाम काशीचक थाना को मारपीट कर छिनतई किए जाने का लिखित तहरीर देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन में पीड़िता ने ईश्वर चौहान, विनोद चौहान, जयराम कुमार, विष्णुदेव चौहान, छोटू चौहान, कंचन देवी सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्दी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read