Homeचंदौलीगांजा संग तस्कर गिरफ्तार

गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा नशा मुक्ति के तहत चलाये गये अभियान के तहत गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिली सूचना पर महादेव पुलिया के पास से एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्णवासी चौहान निवासी ग्राम हिनौली थाना मुगलसराय जनपद बताया गया जिसके पास से 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उ0नि0 विरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अभय चन्द्र यादव, का0 सलाम कुरैशी, का0 सौरभ पाण्डेय शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read