बिजली के लिये ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखंड के भलुआही गांव में बिजली के लिए ग्रामीणों ने रोह-कौआकोल मुख्य पथ को जाम कर विरोध जताया। सुबह 4 बजे से लेकर 9 बजे तक ग्रामीणों ने यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। नतीजन उक्त पथ से गंतव्य स्थानों तक जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी झेलने पड़े। अंत में स्थानीय गोविंदपुर विधायक मो. कामरान द्वारा बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ कराने तथा गांव को एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया।
जिसके बाद उस पथ पर यातायात सेवा बहाल हो सकी। ग्रामीणों की शिकायत थी कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पिछले 15 दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर मिस्त्री तक कोई देखने नहीं पहुंचता है। बिना पांच सौ और एक हजार रुपए लिए बैगर कोई भी सरकारी मिस्त्री छोटी-छोटी फॉल्ट आदि को नहीं बनाने आता है। विभाग के कर्मियों की रवैए से ग्रामीण त्रस्त हो चुके हैं। जिससे बाध्य होकर सड़क जाम करना पड़ा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













