राहुल बने लोजपा रामविलास के प्रखण्ड अध्यक्ष
विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। खनवां गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार को लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) नरहट प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। नरहट में पार्टी की एक बैठक में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता राजेश, जिला प्रभारी रमेश, जिलाध्यक्ष मनोज किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी ओंकार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन और कई पदाधिकारीगण के मौजूदगी में राहुल की मनोनय पत्र दिया गया। इनके प्रखण्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर इनके समर्थकों में खुशी देखी गई। श्रवण सिंह, शेर सिंह, अजय सिंह, सीताराम, प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू सिंह, बृजभूषण कुमार, सत्य प्रकाश और कई कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












