HomeBiharनेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का हुआ शुभारम्भ

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का हुआ शुभारम्भ

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का हुआ शुभारम्भ

रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कौआकोल प्रखण्ड के बापू इण्टर विद्यालय पाण्डेयगंगौट परिसर में शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का शुभारम्भ किया गया। इस आवासीय छात्रावास का विधिवत उदघाटन फीता काटकर नवादा सदर एसडीएम अखिलेश कुमार ने किया। छात्रावास का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सरकार की सोच है कि वैसे छात्र जो विभिन्न कारणों से स्कूली शिक्षा से दूर हो गए हैं।

उन्हें इस आवासीय छात्रावास के माध्यम से शिक्षा से जोड़कर उनकी पढ़ाई को जारी रखा जाए ताकि उनका तथा समाज का चहुमुखी विकास संभव हो सके। आवासीय छात्रावास में रहने वाले बच्चों का नजदीक के विद्यालयों में नि:शुल्क नामांकन एवं पढ़ाई की भी व्यवस्था होगी। जबकि राजकीय मध्य विद्यालय फुलडीह के पूर्व प्राचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनूप प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार की इस पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं वंचितों के घर अब आसानी से शिक्षा की रोशनी पहुंच सकेगी।

जिससे समाज के सभी वर्गों का विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), कौआकोल सीओ अंजली कुमारी, राजस्व अधिकारी अविनाश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप प्रसाद यादव एवं मंच का संचालन सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य श्रीकांत पाण्डेय ने किया। मौके पर बीईओ सुशील कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार, शिक्षक अशोक कुमार, मुरारी कुमार, बालवीर कुमार एवं ओम प्रकाश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read