Homeश्रावस्तीग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

एम. अहमद
श्रावस्ती। 62वीं वाहिनीं स.सी.ब., भिनगा एवं सोनू कुमार, उप-कमांडेंट की अध्यक्षता में ‘बी’ समवाय भैसाही नाका के कार्यक्षेत्र गाँव टीटीहिरिया में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सोनू कुमार, उप-कमांडेंट के द्वारा सर्वप्रथम ग्रामीणों एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों का अभिवादन किया और उनकी समस्यायों के बारे में पूछा गया। इसके बाद ग्रामीणों को बताया कि गाँव में मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिससे आप लोग अपना रोजगार शुरू कर सकते है और मानव एवं पशु चिकित्सा परामर्श शिविर के साथ नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा। भारत-नेपाल की सीमा खुली होने की वजह से सीमा क्षेत्र पर अराजक तत्व अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। साथ ही मानव तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हम सभी को देश हित में कार्य करना होगा तथा सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, नेपाली- भारतीय दोहरी नागरिकता एवं नेपाली नागरिक आधार कार्ड रखता हो नजर आए तो तुरंत ही नजदीकी एसएसबी कैम्प पर इसकी सूचना दें। इसके आलावा स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्ति भारत अभियान, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारें में लोंगो को जागरूक किया गया। बैठक के दौरान सहायक उप निरीक्षक हेमराज एवं अन्य जवान, थाना सिरसिया से मुख्य आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी संतोष चौरसिया, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार यादव, उत्तम वर्मा टीटीहिरिया साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read