महिलाओं ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया आयोजन
प्रमोद गोस्वामी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के विकास खण्ड हैसर बाजार में नारी मिशन शक्ति के तहत समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें खंड विकास अधिकारी पंचायत सहायक अधिकारी ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया और महिलाओं ने पुष्प गुच्छ देकर आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही सड़क पर पैदल मार्च निकालकर सबको जागरूक करने का काम किया। इसी प्रकार का कार्यक्रम डिहवा बाजार में भी आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया और नारी शक्ति मिशन के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ के लिए जानकारी लेते हुए खुशी का इजहार किया। इन महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए महिला दरोगा आरती पांडे अपनी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से डंटी रही। महिलाओं को रोजगार के लिए महिला समूह की (अध्यक्ष) मुख्य महिलाओं ने संबोधित किया और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए रोजगार के लिए स्वालंबन बनाने का काम किया। नारी शक्ति मिशन के तहत जो भी चलाई जा रही योजनाएं अगर महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है तो इसकी शिकायत ब्लॉक स्तर से लेकर तहसील जिला स्तर तक कर सकती हैं। इसमें जो भी अधिकारी लापरवाही करते मिलेगा और वंचित महिलाओं की बात नहीं सुनी जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया जाएगा। महिलाएं को हेल्प लाइन नंबर की भी जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















