सब्जी विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
दीप सिंह/अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। तालग्राम रोड स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर लगने से ठेला सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर निवासी सुनील राठौर पुत्र हरी बाबू राठौर सौरिख तिराहे पर सब्जी की ठेली लगाते थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे बहवलपुर रोड से घर लौटते समय स्टार कोल्ड स्टोर के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सौ शैया अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनील की मृत्यु से उनकी पत्नी रीता राठौर, बेटियों वंशिका और प्रज्ञा राठौर तथा विकलांग मां राममूर्ति राठौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














