Homeकन्नौजराज शर्मा को वन्दे भारत एक्स्प्रेस का आमंत्रण पत्र टिकट जारी

राज शर्मा को वन्दे भारत एक्स्प्रेस का आमंत्रण पत्र टिकट जारी

राज शर्मा को वन्दे भारत एक्स्प्रेस का आमंत्रण पत्र टिकट जारी

दीप सिंह
कन्नौज। वंदे भारत एक्सप्रेस में जेडआरयूसीसी सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे राज शर्मा निवासी कन्नौज को गोरखपुर से लखनऊ यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शाम 4:45 पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ, गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ला एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों, एनआरयूसीसी एवं जेडआरयूसीसी सदस्यों एवं गोरखपुर की गरिमामई जनता के समक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करके उत्तर प्रदेश में बड़ी सौगात दी है।

राज शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों को रेलवे अधिकारियों द्वारा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र एवं वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट को रेलवे के अधिकारियों ने भेज कर अत्यंत सुंदर कार्य कर एवं जेडआरयूसी सदस्यों का सम्मान बढ़ाने के लिए जो कार्य किया गया है। सभी सदस्य रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों एवं यात्रियों ने लाभ लिया। गोरखपुर स्टेशन से छूटने के बाद सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, अयोध्या, बाराबंकी एवं लखनऊ में सभी सदस्यों एवं यात्रियों का स्वागत किया गया। ट्रेन में पर्यावरण के अनुकूल भी है, एसी 15% अधिक ऊर्जा की बचत करेगा। यह अपने भारतवर्ष में ही निर्मित हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन सेट है, 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड, 3.3 राइडिंग इंडेक्स के साथ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटें, प्रत्येक कोच में 4 इमरजेंसी लाइटों की व्यवस्था, प्रत्येक कोच में 32 इंच की यात्री सूचना एवं इन्फोटेनमेंट प्रणाली, सुरक्षा की दृष्टि से कोच के बाहर रियर व्यू कैमरा, प्रत्येक कोच में चार आपातकालीन खिड़कियां, वॉइस रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ ड्राइवर गार्ड के बीच संचार व्यवस्था है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read