Homeबदायूंएक साल से टनकपुर के लिये अनुमति नहीं ले सका परिवहन निगम

एक साल से टनकपुर के लिये अनुमति नहीं ले सका परिवहन निगम

एक साल से टनकपुर के लिये अनुमति नहीं ले सका परिवहन निगम

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। उत्तराखंड के टनकपुर के लिए बस सेवा का परमिट एक साल भी परिवहन निगम नहीं ले सका है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को टनकपुर की बस पकड़ने के लिए बरेली जाना पड़ता है। बदायूं से टनकपुर के लिए परमिट न होने के कारण 25 जून 2024 को रोडवेज की बस सेवा बंद कर दी गई। बरेली समेत कई जिलों से उत्तराखंड के लिए बस का परमिट है लेकिन बदायूं डिपो को एक साल में परमिट नहीं मिला है। परमिट के लिए प्रयास नहीं किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक करीब दो साल पहले परिवहन निगम ने विभाग से एक साल का परमिट लेकर टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। वैधता खत्म हो जाने के कारण बस सेवा बंद करनी पड़ी। इससे बदायूं से टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्णागिरी जाने के लिए टनकपुर होकर जाना होता है। वहां के लिए बदायूं से श्रद्धालु जाते हैं। कमठेना के कामेश ने बताया कि वह खटीमा में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते हैं। गांव आए तो लौटकर जा रहे हैं। यहां से सीधी बस सेवा नहीं है। हर बार टुकडों में ही यात्रा करनी पड़ती है जिससे रुपये व समय दोनों ही बर्बाद होता है।
घंघोसी के आजाद सिंह ने बताया कि वनबसा में ठेकेदारी करते हैं। लौटकर परिवार के साथ जा रहे हैं। बरेली जाने को बस का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही बदायूं आया हूं।

——इनसेट——
कांवड़ यात्रा के बाद परमिट के लिए प्रयास किया जाएगा। जल्द ही टनकपुर बस सेवा शुरू कराई जाएगी। फिलहाल टनकपुर व उत्तराखंड के लिए कोई बस नहीं है। ——राजेश पाठक एआरएम

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read