डिजिटल लाइब्रेरी से बेरोजगारों को तैयारी के लिये मिलेगी भरपूर सुविधा: हौशिला प्रसाद
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के अहिरौला विकास खंड क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार के निजामाबाद रोड के नहर पर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी अब इसकी पहचान किसी से छिपी नहीं है। इसके संचालक/डायरेक्टर हौशिला प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि आज के दौर में शिक्षा ग्रहण करने की होड़ सी लगी है। एक—दूसरे से आगे निकलने की सबको जल्दी है।
ऐसे गांव, घर, परिवार में उचित व्यवस्था मिल नहीं पाती। ऐसे में अब लगातार लोग बाजारों की तरफ भाग रहे हैं। वहां पर हम सुविधाएं देने का प्रयास भी कर रहे हैं। यही कारण है कि समय-समय पर उनके शिक्षा के लेबल की जांच कि जाती है। कब किस राइटर की बुक ज्यादा पसंद की जाती है, उसको मंगाया जाता है। डायरेक्टर बताते हैं कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में जनरल नालेज की किताबें हैं। साथ ही हमारे यहां विषय विशेषज्ञों का एक बड़ा पैनल भी काम कर रहा है। 24 घंटे बिजली, पानी के साथ सुरक्षा के महत्व पूर्ण व्यवस्था है। सीसी कैमरे के अलावा सुविधा यह है कि यह मेन रोड पर स्थित है जो सोफीपुर मार्ग कि तरफ रास्ता जाता है। यह बस्ती भुजबल चौक से सौ मीटर दक्षिण तरफ स्थित है। इसके खुलने के पहले ही सीटें बुक हो चुकी हैं। उद्घाटन अवसर पर सुनील सैनी, गुड्डू गुप्ता, धीरज गुप्ता, कृष्ण मुरारी यादव, कालीचरण सहित तमाम लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













