Homeआजमगढ़रिक्शा चालक समिति का 38वां वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न

रिक्शा चालक समिति का 38वां वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न


तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के नेहरू हाल सभागार में ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश का 38वां वार्षिक महाधिवेशन हुआ जहां एआरटीओ अतुल यादव, प्रबंधक कृष्ण मोहन त्रिपाठी, आप प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, वाहन चालक कल्याण संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव बतौर अतिथि शामिल हुये। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में आये अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष श्री पाठक ने पूर्व में संगठन द्वारा किए गए आंदोलन एवं उपलब्धियो पर चर्चा करते हुए कहा कि 10 सालों की लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 20 साल की परमिट प्रदान कर दी। इस दौरान ऋण पर 10% वसूली चार्ज माफ करने सड़कों का चौड़ीकरण आंदोलन से आजमगढ़ विभिन्न नगरों के लिए लगभग 14 ट्रेनों का संचालन तथा पुलिस उत्पीड़न चालान आदि पर विधिवत चर्चा की गई। वहीं संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों के कागजात ठीक करा लें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी ऑटो चालक सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। वहीं छोटे लाल और वीरेंद्र यादव ने प्रशासन से तत्काल ऑटो स्टैंड के लिए आह्वान किया। मुख्य अतिथि एआरटीओ ने दायरे में रहकर मदद के लिए कहा तो वहीं कार्यक्रम में सम्मिलित अन्य अतिथियों ने हो रहे अन्याय पर चिंता जताते हुए ऑटो चालकों के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुकेश लाल, शाहिद अहमद रियाज, अनिल कुमार, शनि गुप्ता, राम अवतार राम, रमेश, कमला, विंध्याचल शुक्ल, सुरेंद्र राम, गोवर्धन राम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read