Thursday, April 16, 2026
Homeआजमगढ़हिन्दी भारतीय भाषाओं में प्राचीन काल से ही सबसे अधिक समृद्ध रही:...

हिन्दी भारतीय भाषाओं में प्राचीन काल से ही सबसे अधिक समृद्ध रही: डा जमालुद्दीन

-


तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला में चल रहे हिन्दी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिन्दी का अतीत एवं वर्तमान परिदृश्य पर संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्य ने बताया कि हिन्दी भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के साथ राजभाषा और संपर्क भाषा के रूप में अपना योगदान प्रस्तुत कर रही है। यह भारत की प्रमुख जनसम्पर्क भाषा के साथ वैश्विक स्वरूप ग्रहण कर रही है। हिन्दी को विश्व बाजार एवं तकनीकी के माध्यम से प्रभावशाली पहचान दिलाई जा सकती है। महाविद्यालय के आचार्य डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने बताया कि हिन्दी भारतीय भाषाओं में प्राचीन काल से ही सबसे अधिक समृद्ध रही है। वर्तमान में मीडिया और सिनेमा जगत ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में अपना समुचित योगदान दिया है। डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति ने कहा कि हिन्दी संस्कृत की विरासत के रूप में स्वीकृत है और इसकी लिपि वैज्ञानिक है।
हिन्दी विभाग के आचार्य डॉ. राकेश यादव ने हिन्दी की शब्द सम्पदा पर प्रकाश डाला तथा प्रवासी हिन्दी साहित्यकारों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फिजी की आधिकारिक भाषा हिन्दी ही है। प्रवासी साहित्य सम्मलेन में हिन्दी का मूल्यांकन आम जनमानस के लिए प्रायः होता रहा है। इस अवसर पर छात्रा शिवांगी यादव व कविता चौबे ने हिन्दी के प्रसार व साहित्यिक स्वरुप पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के आचार्य डॉ. प्राणनाथ सिंह यादव, डॉ. कंचन यादव सहित समस्त छात्रायें उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तार

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तारतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। बीते 3 दिसम्बर 2025 को आवेदक अविनाश चन्द्र राय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य...

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवानातेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...

लोक अदालत में दिया गया फैसला अन्तिम होता है: जनपद न्यायाधीश

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायाधीश...

रिक्शा चालक समिति का 38वां वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद के नेहरू हाल सभागार में ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश का 38वां वार्षिक महाधिवेशन हुआ जहां...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular