HomeTrendingफार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

  • फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़।
जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध कियान्वयन हेतु शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के व्यापक जनजागरूकता हेतु संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल एवं उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि भवन से फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद की समस्त 8 तहसीलों हेतु कुल 8 प्रचार वाहन संचालित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक तहसील हेतु एक-एक प्रचार वाहन निर्धारित किया गया है जो संबंधित उपजिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गनिर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रचलित है। होली पर्व के दृष्टिगत ऐसे किसानों के गांव आने की संभावना है जो बाहर नौकरी अथवा अन्य कार्यों में संलग्न रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रचार वाहन नगरीय, कस्बाई क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री हेतु जागरूक करेंगे जिससे अधिक से अधिक किसान अपने गांव में उपस्थित रहते हुए पंजीकरण करा सकें। प्रचार वाहनों के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की आवश्यकता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी अवगत कराया जाएगा कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी, वे भविष्य में पीएम किसान सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं, इसलिए सभी किसान समय से अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ। अभियान के सुचारु संचालन एवं प्रभावी मानिटरिंग हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक तहसील के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाएंगे। संयुक्त कृषि निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिकतम किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाय। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read