प्रभारी मंत्री ने की सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने की सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा

कहा— समस्याओं का हकीकत में हो समाधान
250 से अधिक आबादी वाले मजरो में होगा सड़क निर्माण व विद्युतीकरण का कार्य
जनपद की रैंकिंग में हुआ सुधार, बदायूं विकास कार्यों में आया प्रथम
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्याओं का हकीकत में समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिया। साथही कहा कि सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें तथा विकास कार्यों में बदायूं प्रदेश में प्रथम आए, इस हेतु प्रयास करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा की विद्युत विभाग के लाईनमैनों के कार्यों को संबंधित अधिकारी चेक करें। विद्युत बिल को सही प्रकार बने यह सुनिश्चित किया जाए। शहर के सभी इलाकों में विद्युत चेकिंग की जाए, अधिकारी अगर कहीं पुलिस बल की आवश्यकता हो तो पुलिस बल के साथ चेकिंग को जाएं लेकिन कोई भी मोहल्ला विद्युत चेकिंग से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कछला में बनने जा रहे घाट के कार्यों में महिला घाट का विशेष ध्यान रखकर बनाने के लिए कहा।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि जो भी निर्देश है, उनका अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने जनपद में स्वच्छता अभियान के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि अधिकारी मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) का विशेष ध्यान रखें। अगस्त 2024 में जनपद की राजस्व व विकास कार्यों में मिलाकर प्रदेश में 25वीं रैंक थी जिसमें गत माह की रैंकिंग के सापेक्ष सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारी डाटा फिटिंग को स्वयं देखें। प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में जनपद को ए प्लस रैंकिंग मिली है, इसके लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए ने अथक प्रयास किए हैं जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत जनपद के ऐसे मजरे जिनकी आबादी जनगणना 2011 के अनुसार ढाई सौ से अधिक है तथा जो मुख्य संपर्क मार्ग से 500 मीटर से अधिक दूरी पर है, वहां सड़क का निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाना है। साथ ही विद्युत विभाग की सौभाग्य प्लस योजना अंतर्गत ऐसे मजरो में विद्युतीकरण का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जाना है। ऐसे मजरो के चिन्हीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशन योजनाओं में जनपद को ए प्लस रैंकिंग, जल जीवन मिशन में ए रैंकिंग मिली है तथा मत्स्य पट्टा आवंटन में जनपद में अच्छा कार्य हुआ है। अंडा उत्पादन में रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी ए प्लस रैंकिंग मिली है। इसके पहले लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA