राजकुमार हत्याकाण्ड में आरोपी चाचा को भेजा गया जेल
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई राजकुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा चाचा सियाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के कंदरौला पुरवा गांव निवासी मृतक की पत्नी सरिता के मुताबिक उनके पति का उनके चाचा सियाराम पुत्र नान्हू से रुपये लेनदेन का विवाद था।

जिसको लेकर पहले भी चाचा उनके पति को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विगत 7 मई को सियाराम ने उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनके पति बेहोश हो गये। बेहोशी हालत में पति को फतेहपुर सीएचसी लाया गया जहां उनके पति की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और जिला अस्पताल में उनके पति की मृत्यु हो गयी। थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक डण्डा बरामद किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















