15वीं राज्यस्तरीय ताइक्वाण्डो में अवध कॉलेजिएट दूसरे स्थान पर रहा
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। चौक स्टेडियम में 15वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें प्रदेश के लगभग 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सीएमएस चौक ने प्रथम एवं अवध कालेजिएट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर विधानसभा के विधायक नीरज वोहरा की उपस्थिति में विजताओं की घोषणा हुई।

विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- अरवी गोल्ड मेडल जूनियर महिला वर्ग अंडर 49 केजी, सुखबीर सिल्वर मेडल जूनियर पुरुष वर्ग अंडर 49 केजी, कृति सिल्वर मेडल सबजूनियर महिला वर्ग अंडर 34- केजी, दिवाकर सिल्वर मेडल कैडेट पुरूष वर्ग अंडर 44 केजी, आदर्श सिल्वर मेडल कैडेट पुरूष वर्ग अंडर 35 केजी, सक्षम सिल्वर मैडल कैडेट पुरूष वर्ग अंडर 38 केजी, कुनाल पटेल ब्रोंज मेडल सब जूनियर पुरूष वर्ग अंडर 30 केजी, हिमांशु ब्रोंज मैडल जुनियर पुरुष वर्ग अंडर 54 केजी, जनरल सेक्रेटरी टी.एफ.आई. डा. ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगत्यानी ने घोषणा की कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चुना गया है। अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं जतिंदर वालिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई देते हुये आने वाले राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की शुभकामना दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















