HomeSitapurबिजली कटौती पर भड़के लोग, उपकेंद्र का किया घेराव

बिजली कटौती पर भड़के लोग, उपकेंद्र का किया घेराव

बिजली कटौती पर भड़के लोग, उपकेंद्र का किया घेराव

विशाल रस्तोगी
मछरेहटा , सीतापुर। स्थानीय क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साये लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मछरेहटा का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर ही धरने पर बैठ गये। आक्रोशित लोगों ने जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। अवर अभियंता ने ग्रामीणों को शांत कराकर उनको समय से बिजली दिए जाने का भरोसा दिया।

इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मछरेहटा इलाके के बनियामऊ, बेनीगंज, बिजुआमाऊ, गढ़ी सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने सोमवार को मछरेहटा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने बताया कि हम लोगों ने खेतों में ट्यूबवेल का कनेक्शन कराकर ट्रांसफार्मर लगवाया है। मनमानी के चलते पूरे क्षेत्र में आपूर्ति पिछले तीन माह से बाधित चल रही है। कई बार जेई को इस बात से प्रार्थना पत्र देकर अवगत भी कराया जा चुका है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जब भी कोई समस्या होती है तो लाइनमैन फोन नहीं उठते है। उपकेंद्र का नंबर भी नहीं उठता है। आक्रोशित किसानों ने कहा कि जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता, धरने पर बैठे रहेंगे। अवर अभियंता समित कुमार ने किसानों को दो दिनों में समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस धरने में उमाशंकर पांडेय, विवेक मिश्र, रवि मिश्रा, धर्मवीर, वीरेंद्र, जीतू त्रिपाठी, सौरभ आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read