HomeFirozabadचोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। चेकिंग अभियान के दौरान शिकोहाबाद पुलिस टीम ने 2 युवकों को चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अलावा उपनिरीक्षक अंकित मालिक, एसआई अमित त्यागी, कांस्टेबल हरिश्चंद्र एटा चौराहे से एटा की तरफ जाने वाली रोड पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिये। पूछताछ के दौरान बाइक में लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों ने अपने नाम रूपेंद्र पुत्र जगराम निवासी सियारमऊ छोटी थाना नसीरपुर तथा धर्मेंद्र पुत्र रामकिशन निवासी शिवनगर रहचटी थाना शिकोहाबाद बताए। वहीं लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने साथी संजय पुत्र रामनरेश निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़, फिरोजाबाद से चोरी की बाइक खरीदने के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रूपेंद्र ने बताया कि संजय पुत्र रामनरेश जो उसी के गांव का रहने वाला था, ने वर्ष 2014 में 15000 रुपए में इस चोरी की बाइक को बेचा था जिसके बाद से वह काफी चालाकी से पुलिस से बचकर इसे चलाता रहा था। इसके बाद रुपयों की जरूरत पड़ने पर उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र को एक साल पहले इस बाइक को 10 हजार रूपए में बेच दिया था तथा उसे बता भी दिया था कि यह चोरी की बाइक है। पुलिस अब तीसरे अभियुक्त संजय की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read