बूथ सशक्तिकरण अभियान में बूथ प्रभारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर फिरोजाबाद के सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में चिन्हित किए गए बूथों को भाजपा किस तरह आने वाले लोकसभा चुनाव में जीते उन पर विचार-विमर्श किया गया तथा पांच बूथों पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी डोर-टू-डोर बूथ पर जाकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन बूथों पर भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है, उन बूथों को मजबूत करने का कार्य ठीक ढंग से किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर जीत दर्ज करें। पूरे दमखम से पार्टी पदाधिकारी लगे हुए हैं। इस दौरान जिला मंत्री संजय सिंह परमार, ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, कृष्णवीर सिंह, सुधाकांत कुलश्रेष्ठ, मंगल सिंह, नेत्रपाल सिंह, रुपेश शुक्ला, सुरेश राघव सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















