जेवी इण्टर कालेज में शिक्षा के नाम पर हो रही अवैध वसूली
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के अली नगर केंजरा स्थित जेवी इंटर कालेज में शिक्षा के नाम पर धनउगाही का मामला सामने आया है। राजा के ताल निवासी मनोज यादव ने बताया कि उनकी भांजी जब कालेज में एडमिशन लेने आई तो उससे फार्म के बाद अतिरिक्त 500 रुपए की मांग विद्यालय स्टाफ द्वारा की गई और छात्रा द्वारा पैसे न देने पर वापस लौटा दिया गया। छात्रा के पिता ने जब प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से बात की तो विद्यालय स्टाफ द्वारा कहा गया कि रूपये नहीं हैं तो और किसी विद्यालय में एडमिशन करा दो। वहीं जन समस्या मेला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि विद्यालय स्टाफ द्वारा धनउगाही की जा रही है और बच्चों को दान दाता रसीद जबरदस्ती थमाई जा रही है।
रूपये न देने पर कई बच्चों को लौटा दिया गया है। पूछने पर प्रधानाचार्य ने साफ तौर पर पैसे न होने पर किसी अन्य विद्यालय में एडमिशन कराने की बात कही। इस संबंध में प्रधानाचार्य डा. अजीत कुमार ने कहा कि यह विद्यालय आडिट है। हमारे विद्यालय के लिए सरकार से कोई पैसा नहीं आ रहा है। मैनेजर के खातों पर रोक लगी हुई है ऊपर से सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होता है जिसके लिए 500 रुपए बच्चों से दान के रूप में लिए जा रहे हैं जिनसे विद्यालय का मेंटीनेश कराया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















