HomeBiharदो सबमर्सिबल मोटर हुई चोरी

दो सबमर्सिबल मोटर हुई चोरी

दो सबमर्सिबल मोटर हुई चोरी

विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्रों में समय पर भरपूर वर्षा नही हो के कारण किसान परेशान हैं तो दूसरी तरफ किसानों को चोरों के उत्पात ने परेशानी और बढ़ा दी है। बीते रविवार की रात थाना क्षेत्र के दो गांव जमुआरा और नरायणपुर से अज्ञात चोरों ने किसानों के खेत पटवन के लिए लगे समरसेबल मोटर की चोरी कर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सबमर्सिबल मोटर के चोरी हो जाने के बाद किसानों के समक्ष खेत पटवन की समस्या उतपन्न हो गई है। जमुआरा निवासी पीड़ित किसान हिमांशु कुमार पंकज ने बताया कि खेत पटवन के लिए चनपुरा बधार के अहरी के पास अपना बोरिंग में समरसेबल मोटर लगाए हुए थे जिसको रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। सोमबार सुबह सात बजे जब खेत की तरफ गए तो देखा कि बोरिंग से समरसेबल मोटर गायब है। दूसरा नरायनपुर गांव निवासी किसान राकेश कुमार का भी बधार में लगा खेत पटवन के लिए समरसेबल मोटर की रविवार रात्रि में चोरी कर ली गई है। समरसेबल मोटर की चोरी के बाद दोनों किसानों के समक्ष खेत पटवन की समस्या उतपन्न हो गई है। सुखाड़ की समस्या झेल रहे किसानो को समरसेबल मोटर चोरी होने के बाद काफी चिंतित हैं। दोनों किसानों ने बताया कि समरसेबल मोटर चोरी की घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read