धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा नेताओं द्वारा सोमवार को जिले के हिसुआ में श्रद्धाभाव से मनाई गई। राजगीर रोड स्थित हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर हिसुआ नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा वे हिंदुत्व विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। वे एक महान विभूति थे। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपनी बातें रखी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को युगपुरुष बताया। इस मौके पर हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अशोक चौधरी, गोपाल चौधरी, वरुण गांधी, तरुण कुमार, मुरारी सिंह, मनीष कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










