आरोपित के घर हुई कुर्की
विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। हत्या के प्रयास के मामले में थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव निवासी आरोपित मो. दानिश के घर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में कांड संख्या 172/19 के आरोपित मो. दानिश के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मो. दानिश गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेशानुसार इनके घर पर इश्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने के लिए सूचित किया गया था लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करने के कारण उनके घर की कुर्की की गई है। उन्होंने बताया कि इस कांड में टोटल 5 आरोपित थे जिसमें 4 की पहले जमानत हो गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










