Homeहरदोईऑटो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

ऑटो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

ऑटो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

ऑटो से खराब हुई बोलेरो को खींचने जाते समय हुआ हादसा
प्रदीप कुमार
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के सरसई बैरियर के पास खराब हुई एक बोलेरो को खींचने जा रहे एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं परिजनों को भी मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल एक घायल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के डारा गांव के बागेश (24) पुत्र रामनिवास अपनी बाइक पर साले श्याम सिंह और उनकी पत्नी सीमा व 6 वर्षीय बच्चे आयुष को बैठाकर सांडी के जरौली नेवादा जा रहा था। पाली थाना क्षेत्र के रुपापुर के भदौरिया ढाबे के आगे कौंसिया मंदिर के पास बागेश की बाइक रुपापुर की ओर से सरसई की ओर जा रहे एक आटो से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक बागेश और टैम्पो पर सवार सोनू उर्फ आकाश पुत्र गिरीन्द्र निवासी वृंदावन सवायज़पुर की मौत हो गई।

जबकि टेम्पो पर सवार सदुल्लीपुर के रोहित व बदलापुर के चालक मनोज घायल हो गए। वही बाइक पर सवार श्याम सिंह और उनकी पत्नी सीमा व बच्चा आयुष भी घायल हो गया। पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल सवायजपुर सीएचसी भिजवाया गया। जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से रोहित को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ऑटो चालक मनोज के हाथ व पैर टूट गए, जबकि टेंपो पर सवार देवेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि सदुल्लीपुर गांव के चैनपाल की बोलेरो सरसई के पास खराब हो गई थी। जिसे खींचकर गांव तक लाने के लिए गांव के ही रामबरन का ऑटो बुलाया था। बताते हैं कि रामबरन ने अपने भाई मनोज को ऑटो लेकर भेजा। मनोज अपने साथ देवेंद्र और रोहित एवं सोनू उर्फ आकाश को भी साथ ले गया था।

फिलहाल मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read