भाजपा की नगर कार्यकारिणी की बैठक में उपलब्धियों पर हुई चर्चा

भाजपा की नगर कार्यकारिणी की बैठक में उपलब्धियों पर हुई चर्चा

4 सत्रों का किया गया आयोजन
अंकित गंगवार
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की नगर कार्यसमिति की बैठक एक होटल में अटल बिहारी वाजपेई व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शुरू की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास श्रीवास्तव ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री दिनेश पटेल, मुख्य वक्ता धीरेंद्र मिश्र, प्रवक्ता मंगली प्रसाद वर्मा जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य विषय गरीब कल्याण हमारा संकल्प रहा। कार्यक्रम के दौरान 4 सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र राजनैतिक प्रस्ताव रहा, जिसमें नगर उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने सत्र का विषय रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत ढांचागत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है।

कानून व्यवस्था सुदृढ़, अपराध मुक्त प्रदेश शिक्षा गुणवत्ता का विस्तार हुआ है। महिलाओं को प्रदेश में तरह-तरह की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। सत्र का अनुमोदन नीरज श्रीवास्तव, दीपू कश्यप ने किया। द्वितीय सत्र का विषय बजट रहा, जिसमें विषय को नितिन सक्सेना नगर कोषाध्यक्ष ने रखा और भारत के वित्त मंत्री सीता निर्मला द्वारा जो बजट पेश किया गया है, उस पर विस्तार से चर्चा करते हुए बजट के लाभ बताते हुए बजट की सराहना की।

सत्र का संचालन नगर महामंत्री अंकुर अग्रवाल ने किया। तृतीय सत्र का मुख्य विषय सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने विषय रखा और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया व इनका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है, इस बारे में भी बताया। इस सत्र का संचालन शिव नारायण शर्मा नगर उपाध्यक्ष ने किया। बैठक का अंतिम और चौथा सत्र जिसका मुख्य विषय आगामी कार्य योजना रहा।

जिसको नगर के महामंत्री मनोज मिश्रा के द्वारा रखा गया। भारतीय जनता पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सत्र का संचालन जीतू सूर्या मीडिया प्रभारी भाजपा ने किया। सत्र के अंत में संजय सिंह गंगवार गन्ना एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ। राज्यमंत्री ने बैठक में आकर कार्यकर्ताओं के साथ समस्या और समाधान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित विकास पाल सिंह, अनिल कुमार, इंद्रेश चौहान, दीपू कश्यप, अमन बाबू, अवतार सिंह, शेरगिल, सुशांत जायसवाल रत्ना शुक्ला, शिवम श्रीवास्तव, नीलम सक्सेना, लक्ष्मी अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent