Homeहरदोईजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शीतला माता मंदिर व रामलीला मैदान का...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शीतला माता मंदिर व रामलीला मैदान का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शीतला माता मंदिर व रामलीला मैदान का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने संडीला में शीतला माता मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाए रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के सरोवर की अच्छी तरह से साफ सफाई कराई जाए। गौघाट की ढाल को ठीक कराया जाए। टूटी हुई फर्श को ठीक कराया जाये। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक शौचालय, वाटर स्टैंड आदि का निरीक्षण किया तथा सम्पूर्ण कार्य ससमय कराने के निर्देश दिए। शीतला माता मंदिर के निरीक्षण के बाद उन्होंने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रामलीला मैदान का अवशेष कार्य जल्द पूर्ण कर हैंडओवर दिया जाए। संपूर्ण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संडीला अरुणिमा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह सहित पर्यटन विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read