Homeहरदोईउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित द्विवेदी/प्रत्यूष पाण्डेय
हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर द्वारा आयोजित “शील सम्मान समारोह” के अंतर्गत गंगा देवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह हुआ। इस मौक पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जहां उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। शिक्षित व्यक्ति ही सही दिशा चुनकर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है।
डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय की अध्यक्षता करते हुए डा. रश्मि द्विवेदी ने कहा कि किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सर्वप्रथम लक्ष्य का निर्धारण करना अति आवश्यक है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसके लिए कठिन परिश्रम आत्म संयमी सही दिशा का होना अति आवश्यक है। आप लोगों का भविष्य बनाने में शिक्षकों का माता-पिता का पूर्ण योगदान रहता है, इसलिए आप सभी उनका सम्मान जीवन पर्यंत करें।
समारोह में प्रथम स्थान पर 77.8 प्रतिशत कंचन कश्यप, द्वितीय स्थान पर 77.02% गुनगुन कश्यप, तृतीय स्थान पर 76% कविता को शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सोनम, कश्यप, नंदिनी, अंजली गुप्ता, बबीता वर्मा आदि छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता आलोक करण सिंह, प्रवक्ता ओम प्रकाश, प्रवक्ता सुखदेव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत प्रियंका ने किया तो आभार प्रधानाचार्य डा. अभिराम सिंह ने जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read