Homeहरदोईजन सुनवाई में प्राप्त हुईं 112 शिकायतें

जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 112 शिकायतें

जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 112 शिकायतें

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज 4 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान की 165 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चकरोड व सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाय। अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाय। एक महिला कुलविंदर कौर, जिनके पति का देहांत हो चुका है, के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। महिला का राशन कार्ड बनवाने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। देवकी नाम की एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया गया। उनके दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया। एक बुजुर्ग भगवानदीन का आय प्रमाण पत्र तत्काल जारी करवाकर वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कराया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read