Homeहरदोईगलत आख्या देने पर एसआई को एसपी ने किया निलम्बित

गलत आख्या देने पर एसआई को एसपी ने किया निलम्बित

गलत आख्या देने पर एसआई को एसपी ने किया निलम्बित

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। बेनीगंज थाना पर तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह द्वारा आवेदक से भौतिक रूप से मुलाकात किए बगैर आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या अपलोड करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने उपनिरीक्षक फूल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया इस संबंध में प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को इस निर्देश के साथ दी गई कि 7 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read