Homeहरदोईजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। संडीला तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील परिसर पहुँचने पर सबसे पहले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परिसर में पौधरोपण किया। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाये। पैमाइश के प्रकरणों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कराया जाये। भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्रवाई करे। पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता में देरी न की जाये। रास्तों के विवाद में तत्काल कार्रवाई की जाये। थाकबंदी से सम्बंधित प्रकरणों को तेजी से निस्तारित कराया जाये ताकि भूमि विवाद का स्थाई समाधान हो सके। अंश निर्धारण व अविवादित वरासत के मामले में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। दुरुस्तीकरण में किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाये।चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाये। राजस्व वादों के निस्तारण में विलम्ब न किया जाये।
पुलिस अधीक्षक श्री जादौन ने कहा कि ग्रामों में विवाद के मामले में टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाये। समाधान दिवस के दौरान ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। पात्रों के राशन कार्ड बनवाये गए। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे के मौके पर ही राशन कार्ड बनवाये गए। राम सहेली नाम की एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाया गया तथा दो बेटियों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। छंगा नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया। एक दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के लिए दुकान संचालन योजना से आच्छादित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को दिए। जन्म प्रमाण पत्र के एक मामले में जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अनीता नामक महिला की पेंशन बनवाने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए। सर्पदंश के एक प्रकरण में उन्होंने परिवार को दैवीय आपदा योजना से राहत राशि दिलाने, पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने तथा दो बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग, पूर्ति विभाग व आयुष्मान कार्ड हेतु स्वास्थ्य विभाग परिसर में ही अपना कैम्प लगाएंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read