Homeप्रतापगढ़महिला थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से दो परिवार हुये एक

महिला थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से दो परिवार हुये एक

महिला थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से दो परिवार हुये एक

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना टीम मीनाक्षी पांडेय की सराहनीय पहल से दो परिवारों को आपस में टूटने से बचाया गया। दोनों परिवार एक हुए। बता दें कि दोनों दंपत्तियों के मध्य पारिवारिक कारणों से मनमुटाव हो गया था जिसके परिणाम स्वरुप दोनों अलग रहने लगे थे। महिला थाना द्वारा थाना महिला पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने पारिवारिक विवाद के समाधान की अपेक्षा की गई थी जिस पर महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय द्वारा दोनों परिवारों को बुलाया गया। आपस में बैठकर कई बार उनको समझाया गया जिस पर वह साथ रहने को राजी हुए और परिवार को टूटने से बचाया जा सका। बातचीत व काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी ने अपने पूर्व के मतभेदों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों ने वचनबद्ध होकर अपने बच्चों एवं परिवार की भलाई के लिए भविष्य में एक—दूसरे का साथ निभाने की सहमति व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read