Homeप्रतापगढ़दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिकअप व जनरेटर बरामद

दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिकअप व जनरेटर बरामद

दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिकअप व जनरेटर बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर अर्जुन सिंह की देखरेख में स्वॉट टीम प्रभारी उ.नि. सुनील कुमार यादव मय हमराह उ.नि. दिनेश सिंह, हे.का. धनन्जय राय, हे.का. मोहित राज यादव, का. जागीर सिंह, का. अरविन्द दूबे, का. आशुतोष पाण्डेय, का. चालक राजेन्द्र कुमार व का. चालक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व थाना कोतवाली नगर के उ.नि. अंकित श्रीवास्तव मय हमराह का. विलास यादव व का. मो. आरिफ द्वारा संयुक्त रुप से देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर के बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों मो. जावेद पुत्र मो. सलीम निवासी ग्राम बिरसिंहपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज, आशीष पटेल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी रामनगर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत फौजी चौराहा के पास से चोरी की 1 जनरेटर व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियक्तों की निशानदेही पर 03 अदद जनरेटर ग्राम सहरुआ विश्वनाथगंज से बरामद किया गया। चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को अन्तर्गत एम वी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 03/01/2025 को हम दोनों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर यह जनरेटर जोगापुर से चोरी किया है जिसे आज हम दोनों लोग बेचने के फिराक में ले जा रहे थे कि आप लोग ने पकड़ लिया। हम तीनों ने मिलकर इसी पिकअप से टोचन कर 03 अन्य जनरेटर भिन्न भिन्न जगह से चोरी कर ग्राम सहरुआ विश्वनाथगंज में रिश्तेदार के हाते में खड़े कर रखे हैं जिसे बारी बारी से बेचने वाले थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read