963143
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
उन्होंने राजगढ़ बाईपास पहुंचकर निर्माणाधीन हाइवे एवं ओवरब्रिज का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामसभा डगैता के आगे नवनिर्माण ओवरब्रिज के पास हाईवे टर्निंग पर हुये सड़क दुर्घटना का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सम्बन्धित को यातायात व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने राजगढ़ बाईपास से होते हुये सुखपालनगर, चिलबिला बाइपास के ओवरब्रिजों का निरीक्षण भी किया और सड़कों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकुम्भ के दौरान आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान दिया जाये, सभी व्यवस्थायें जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नगर/यातायात शिव नारायण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





