Homeप्रतापगढ़रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक: डॉ. नीरज

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक: डॉ. नीरज

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक: डॉ. नीरज

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भाजपा के दो बार के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का दिया हुआ बयान उनकी घटिया सोच विक्षिप्त मानसिकता का प्रमाण है। यह भाजपा और आरएसएस की उस विचारधारा का उदाहरण है जो महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं जानती। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी ने सिर्फ इस देश के सांसद की सम्मानित सदस्य बल्कि उस परिवार की बेटी हैं जिसने इस देश के लिए बलिदान दिया है, जान दी है, त्याग किए हैं, प्रियंका गांधी वो आवाज हैं जिसने हमेशा नारी सम्मान के लिए संघर्ष किया है। नीरज त्रिपाठी यही नहीं रुके उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ से लेते हुए कहा कि नारी सम्मान की बातें करते हुए पीएम नहीं थकते। इस बयान पर वह क्यों मौन है? रमेश विजूडी तत्काल माफी मांगें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read