HomeFirozabadटूण्डला पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूमने वाले को किया गिरफ्तार

टूण्डला पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूमने वाले को किया गिरफ्तार

टूण्डला पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूमने वाले को किया गिरफ्तार

कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नाजायज असलहा रखने वाले व लेकर घूमने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव व उ0नि0 संतोष गौतम मय हमराहियों द्वारा चैंकिंग के दौरान मिली सूचना पर बडा कुँआ वाले रास्ते से नई रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे से विकास पुत्र विजयपाल निवासी सादपुरा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा गिरफ्तार किया गया। विकास के कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारसूत 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read