भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका कॉलेज की छात्राओं ने जीते 9 गोल्ड
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला की छात्राओं ने प्रथम बार प्रतिभाग किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला की छात्राओं ने 9 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। छात्राओं का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। विजयी छात्राओं का चयन मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती मुदिता पांडेय, शारीरिक शिक्षिका कुमकुम गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दीं। मंडलीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 44 kg में प्रतीक्षा, 48kg में बबली, 53 से 58 में रूबी, 58 से 63 में तान्या 63 से 69 में अम्रता सीनियर वर्ग में 44से 48 में भावना, 48 से 53 में अनुष्का, 53 से 58 सलोनी+75 kg में नंदिनी इन छात्राओं का चयन हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










